सही स्त्री रोग विशेषज्ञ कैसे चुने?
एक स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी भी स्त्री के महिला अंगों की डॉक्टर होती है। किसी भी महिला के जीवन के पहले महीने के बारे में बताने से लेकरउसके जीवन के आखरी महीने या मेनोपॉज (menopause) से संबंधित सभी लक्षणों में उसकी सहायता करने तक, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी भी महिला के जीवन के प्रत्येक चरण पर उसकी सहायता करती है।
बहुत से देशों में प्रसूति या प्रेगनेंसी (pregnancy) के डॉक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ एक ही डॉक्टर होते हैं, जो महिलाओं के अंगों से जुडी सभी बीमारियों और प्रेगनेंसी का इलाज करते हैं।
विषय–सूची
1. स्त्री रोग विशेषज्ञ क्या करते हैं।
2. सही स्त्री रोग विशेषज्ञ का चयन कैसे करें
3. टेक आवे
स्त्री रोग विशेषज्ञ क्या करती है?
किसी भी महिला का स्वास्थ्य एक बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमे कई चीजे आती हैं, जैसे उनके महीने या पीरियड्स (periods), प्रेगनेंसी, बच्चे की डिलीवरी, और उसके बाद बच्चे और मां की देख रेख। किसी भी स्वस्थ समाज के लिए, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बहुत जरूरी है क्योंकि औरतों के स्वास्थ्य को अकसर नज़रंदाज़ किया जाता है। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने में कई साल की मेहनत लगती है।
सबसे पहले 5.5 साल की एम.बी.बी.एस (MBBS) की पढ़ाई खत्म करनी होती है। इसमें एक साल की इंटर्नशिप भी मौजूद होती है जिसके बाद ही कोई व्यक्ति एक डॉक्टर कहलाया जाता है। उसके बाद स्त्री रोग विशेषज्ञता में पोस्ट ग्रेजुएशन करके ही आप एक स्त्री रोग विशेषज्ञ बन सकते हैं। बहुत से डॉक्टर आगे भी पढ़ाई करते रहते हैं ताकि उन्हें इस विशेषज्ञता में और महारत हासिल हो।
नीचे कुछ आम बीमारियां दी हैं, जिनका इलाज एक स्त्री रोग विशेषज्ञ करता है।
महीनों से संबंधित बीमारियां
बहुत सी महिलाएं महीनों से संबंधित बीमारियों का सामना करती हैं जैसे बहुत ज्यादा खून बहना, हर महीने सही वक्त पर महीना ना आना, पीसीओएस (PCOS), गर्भ में फायब्रॉयड्स (fibroids) होना, आदि। इसके साथ साथ एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिलाओं को अपने महीने के दौरान सही तरीके से सफाई कैसे रखनी है और महीने के दौरान होने वाले लक्षणों के बारे में भी बताती है। हमारे देश में महीनों को ले कर कई गलत जानकारी फैली हुई हैं। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ सुनिश्चित करती है की वो लोगों को सही जानकारी दे पाए।
महिला रेपेरोडक्टीव सिस्टम से संबंधित बीमारियां
एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला के रेपेरोडक्टीव सिस्टम से संबंधित बीमारियों का भी इलाज करती है। उससे जुड़ी किसी भी परेशानी को एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही पहचान कर ठीक कर सकती है।
बांझपन या इनफर्टिलिटी (infertility)
आज के ज़माने में कई दम्पति को बांझपन का सामना करना पड़ता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर महिला में किसी बीमारी की वजह से बांझपन होता है तो उसे एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही ढूंढ कर ठीक करते है।
यौन संक्रमण या STI
यौन संक्रमण ऐसी बीमारियां हैं जो किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ संबंध बनाने से हो सकती है। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ही ऐसे यौन संक्रमणों का इलाज करते है। इसके साथ साथ वो लोगों को सुरक्षित तरह से संबंध बनाने पर भी सलाह देती हैं।
श्रोणि तल (पेल्विक फ्लोर) हेल्थ
स्त्री रोग विशेषज्ञ पेल्विक फ्लोर हेल्थ का भी ध्यान रखती है और कई बीमारियां जैसे योनि में संक्रमण, यूटेराइन प्रोलैप्स (गर्भाशय खिसककर बच्चेदानी का बाहर आना), यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस और पेल्विक फ्लोर डिसफंक्शन आदि को होने से रोकते है।
प्रेगनेंसी
एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रेगनेंसी के हर चरण में एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वह समय समय पर कई टेस्ट और सोनोग्राफी कर के सुनिश्चित करती है की मां और बच्चा दोनो स्वस्थ है। डिलीवरी के समय, मां की प्रेगनेंसी के अनुसार वह यह निर्णय भी लेते है की डिलीवरी किस माध्यम से की जाएगी। अगर कोई जोड़ा बांझपन से पीड़ित है तो वह उसके इलाज में भी सहायता करते है।
कैंसर के लिए स्क्रीनिंग
स्त्री रोग विशेषज्ञ विभिन्न प्रकार के रेपेरोडक्टीव सिस्टम के कैंसर की जांच करते है और उसके अनुसार एक ऑन्कोलॉजिस्ट को संदर्भित करते हैं।
परिवार नियोजन या फैमिली प्लानिंग
स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भनिरोधक तरीकों, सर्जरी और प्रक्रियाओं का सुझाव देकर परिवार नियोजन में मदद करते है। इन सब बातों से पता चलता है कि एक स्त्री रोग विशेषज्ञ सिर्फ एक महिला के लिए ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान और बच्चा पैदा होने के बाद एक दम सही इलाज और जानकारी मिली है, वो खुद तो स्वस्थ होती ही है और साथ में उनके बच्चे भी ज्यादा स्वस्थ होते हैं। इस के साथ साथ, समय समय पर एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने से कई बीमारियां जैसे पीसीओएस, कैंसर, आदि सही समय पर पकड़े जा सकते हैं।
सही स्त्री रोग विशेषज्ञ का चुनाव कैसे करें?
सही स्त्री रोग विशेषज्ञ का चयन करते समय आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। जरूरी नहीं है कि एक डॉक्टर जो किसी के लिए सही वो वही आपके लिए भी सही हो। इसलिए जरूरी है की आपको अच्छे से पता हो की आप किस कारण से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहते हैं। नीचे कुछ ऐसे बातों के बारे में चर्चा की गई है जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए।
आप एक स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श क्यों कर रहे हैं?
क्या आप सामान्य महिला रेपेरोडक्टीव हेल्थ के लिए दिखा रहे हैं, या प्रेगनेंसी या गर्भनिरोधक, या फैमिली प्लानिंग, आदि। इस प्रश्न का जवाब आपको एक दम साफ़ तरह से पता होना चाहिए।
आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ किन अस्पतालों में काम करते हैं?
यह जानना बहुत जरूरी है की आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ किस किस अस्पताल में काम करते हैं। ऐसा करना और भी आवश्यक है अगर आप प्रेगनेंसी के लिए एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ढूंढ रहे हैं क्योंकि प्रेगनेंसी में कभी भी आपको अस्पताल जाना पड़ सकता है और इसलिए जरूरी है की वह अस्पताल आपके आस पास हो और वहां सब सुविधाएं आपके लिए किफायती हो। यह पता करना भी जरूरी है की उस अस्पताल में क्या इलाज किये जाते हैं।
क्या आप एक पुरुष स्त्री रोग विशेषज्ञ के साथ सहज हैं?
वैसे तो हर व्यक्ति को, चाहे पुरुष हो या महिला, स्त्री रोग विशेषज्ञ बनने के लिए एक जैसी ट्रेनिंग ही मिलती है, परंतु अगर आप अपने इलाज के लिए एक महिला डॉक्टर ही चाहते हैं तो वो आपकी मर्जी है। इसके साथ साथ यह भी सुनिश्चित कर लें की अगर आपके डॉक्टर कहीं और व्यस्त हो तो उनकी जगह कौनसा स्त्री रोग विशेषज्ञ लेता है और क्या वो पुरुष है या महिला।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की संबद्धता और प्रमाणन
एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की संबद्धता और प्रमाणन( Affiliation
and Certification) बहुत महत्वपूर्ण प्रमाण हैं और स्त्री रोग विशेषज्ञ को चुनने से पहले उसकी जांच हमेशा करनी चाहिए।
————————————————————————————
स्त्री रोग विशेषज्ञ की वेबसाइट और सोशल मीडिया पर जाके देखें।
कुछ स्त्री रोग विशेषज्ञ समय समय पर अपने वेबसाइट और सोशल मीडिया को अपडेट करते हैं और मरीजों के
विवरण भी डालते हैं। इन विवरण से आपको पता चलेगा की वह कैसे डॉक्टर है। परंतु यह याद रखें कि सब डॉक्टर अपनी वेबसाइट अपडेट नहीं करते हैं और इसलिए हो सकता है की आपको उनको वेबसाइट पर ऐसी मरीजों की विवरण न मिले। इसलिए जरूरी है ऐसे स्थिति में डॉक्टर की साख और प्रशिक्षण को देखना ज्यादा जरूरी है।
अतिरिक्त ट्रेनिंग
कुछ स्त्री रोग विशेषज्ञ अतिरिक्त ट्रेनिंग लेते हैं ताकि वो ज्यादा रिस्क वाले प्रेगनेंसी को भी संभाल पाए। इसमें वो कुछ प्रक्रियाएं जैसे लेप्रोस्कोपी (laparoscopy), हिस्ट्रोस्कॉपी (hysteroscopy), आदि को सीखते हैं। कोई भी स्त्री विशेषज्ञ चुनने से पहले यह सब भी देख लें ताकि अगर आप सुनिश्चित रहें की अगर आपकी प्रेगनेंसी के दौरान कोई कठिनाई आती है तो वह स्त्री रोग विशेषज्ञ उसे संभाल पाए।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की विशेषज्ञता
स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुभव का बहुत महत्व है। एक स्त्री रोग विशेषज्ञ जिसके पास वर्षों का अनुभव है, उसने अपने कौशल को पूर्ण करने में बहुत समय बिताया है।
उपलब्धता
यह देखना बहुत जरूरी है कि क्या आपका और आपके स्त्री रोग विशेषज्ञ का उपलब्ध रहने का समय
मेल खाता है या नही क्योंकि यह बहुत आवश्यक है कि आप समय समय पर जांच करवाते रहें, खास तौर पर अगर आप प्रेगनेंट हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ का दृष्टिकोण
स्त्री रोग की जांचें बहुत ही ज्यादा निजी होती हैं इसलिए यह जरूरी हैकि आप उनके साथ बिल्कुल सुरक्षित और सहज हो। अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ कोई भी प्रक्रिया करने से पहले आपको अच्छे से उसके बारे में बताएंगे और हर चरण पर आपकी सहमति लेंगे। आज के ज़माने में ज्यादातर स्त्री रोग विशेषज्ञ इस बात का ध्यान रखते हैं।
अच्छा श्रोता
ज्यादातर महिलाओं को रेपेरोडक्टीव सिस्टम से संबंधित बीमारियों के बारे में बात करने में झिझक और शर्म होती है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ऐसे डॉक्टर हैं जिन्होंने इन सब के बारे में पढ़ाई कर उसमे महारत हासिल की है और इसलिए वो सुनिश्चित करते हैं की उनके मरीज खुल के अपनी तकलीफ सामने रख पाएं। यह सही इलाज के लिए बहुत आवश्यक है।
कोई भी स्त्री विशेषज्ञ चुनने से पहले, ऊपर दिए हुए सभी बातों पर सोचना बहुत जरूरी है। आप एक ऐसे स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाना पसंद करेंगे जो आपको सहज महसूस करवाते हैं। नहीं तो आप हमेशा अपॉइंटमेंट से डरते रहेंगे। हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपको समझ आया होगा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ क्या करते हैं? और आप यह भी जान गए होंगे कि यह भी जरूरी है किआपके डॉक्टर आपके साथ कैसा व्यवहार करते हैं।
टेक अवे
हर जगह गलत सूचना है – अपने पीरियड्स के दौरान ऐसा न करें, गर्भवती होने पर वह न खाएं, जब आप बड़े हों तो इस गर्भनिरोधक का उपयोग न करें, बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के लिए इसका सेवन करें – यदि आप एक ऐसी महिला है जो अपने रेपेरोडक्टीव सिस्टम के बारे में बातचीत करना चाहती है तो यह सब बकवास टिप्पणियाँ
कभी खत्म नहीं होती और सब लोग एक विशेषज्ञ के रूप में बात करने लगते हैं।
ऐसी स्थिति में यह महत्वपूर्ण है कि आपके साथ सम्मान और दयालुता का व्यवहार किया जाए।
आईवीएफ जंक्शन (IVF
Junction) पर हम आपकी सही जानकारी पाने की इच्छा का सम्मान करते हैं। हम ऐसे डॉक्टरों से जुड़े हैं जिनका मुख्य ध्यान सिर्फ अपने मरीजों का सही इलाज है। आईवीएफ जंक्शन सपोर्ट फोरम सभी प्रकार के प्रश्नों का स्वागत करता है ताकि आप अपने प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में कोई भी प्रश्न प्रस्तुत कर सकें। आईवीएफ जंक्शन सब विशेषज्ञों से सूचनात्मक सामग्री लाने में मदद करता है।
हम आपकी यात्रा के दौरान आपका समर्थन करने के लिए हैं – चाहे वह बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य, आईवीएफ उपचार, बांझपन सहायता, और वित्तीय उपचार के लिए तैयारी हो।
Comments
Post a Comment